Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झामुमो, राजद और कांग्रेस दिवाली के फुस्स पटाखे : राजनाथ सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झामुमो, राजद और कांग्रेस दिवाली के फुस्स पटाखे : राजनाथ सिंह
विज्ञापन

झामुमो, राजद और कांग्रेस तीनों दिवाली के दगे हुए पटाखे : रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

टीम एबीएन, हटिया/ रांची। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड में आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। यहां हटिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा हेमंत सोरेन के एक प्रस्तावक थे, मंडल मुर्मू। उन्होंने प्रस्ताव किया था कि चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने हवा का रुख देखते हुए फैसला किया कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। 

मंडल मुर्मू ने यह समझ लिया कि अब झामुमो की नैया डूब रही है और कोई डूबती नैया पर नहीं बैठना चाहेगा। राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जबरदस्त कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां पर झामुमो, राजद और कांग्रेस की मिली जुली सरकार है। ये तीनों दिवाली के दगे हुए पटाखे हैं। हम जिसे कहते हैं फुस्स पटाखे। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड में राज्य बनने के बाद से अब तक 13 सीएम बने। लेकिन हमारे एक भी सीएम पर केस नहीं हुआ। जेल नहीं गये। लेकिन यहां के दो-दो सीएम जेल गये। ये दोनों बीजेपी के नहीं थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास पर आज तक कोई गड़बड़ी करने का आरोप नहीं लगा। 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा झामुमो का मतलब जमकर मलाई मारो। उन्होंने कहा कि इन्होंने आदिवासियों का खून चूसा है। ये आदिवासियों के हितैषी नहीं हैं। राजनाथ सिंह ने कहा, झारखंड से हमारा आत्मीय रिश्ता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि आदिवासियों को सबसे अधिक सम्मान भाजपा ने दिया है। पूरे देश में बिरसा जयंती मनाया जा रहा है। हमने आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। 

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड के तीन स्पीड ब्रेकर हैं। झारखंड के विकास के तीन ठोकर हैं- झारखंड मुक्ति मोर्चा, फखऊ और कांग्रेस। मैं दावे के साथ कहता हूं कि अगर आप इन तीनों की छुट्टी कर दें तो झारखंड राज्य के विकास को कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,850