Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

माफियाओं के बुलडोजर ट्रीटमेंट के लिए भाजपा को वोट दें : योगी आदित्यनाथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
माफियाओं के बुलडोजर ट्रीटमेंट के लिए भाजपा को वोट दें : योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
  • यूपी की तरह झारखंड में भी माफिया राज खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लायें, सीएम योगी ने कोडरमा में महागठबंधन पर बोला हमला

टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे माफियाओं का बुलडोजर से सफाया कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें। आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की सुरक्षा और रक्षा की गारंटी दे सकती है। उन्होंने कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है... उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं। 

आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह औरंगजेब ने देश की संपत्ति लूटी और मंदिरों को नष्ट किया, उसी तरह झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन और आलमगीर आलम सहित उसके मंत्रियों ने झारखंड के लोगों को लूटा।  उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी दे सकती है। 

आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम लला अब 500 वर्षों के बाद उस मंदिर में विराजमान हैं और राम मंदिर की प्रतिष्ठा ने मथुरा और अन्य मंदिरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,640