Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : अचानक फटी जमीन और निकलने लगी आग की लपटें

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : अचानक फटी जमीन और निकलने लगी आग की लपटें
विज्ञापन

जमीन फटने से बना गोफ, निकल रही आग की लपटें, अफरा तफरी का माहौल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद/ रांची। जोगता थाना क्षेत्र के 11 नम्बर हरिजन बस्ती में सोमवार की अहले सुबह दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। जब बस्ती के समीप अचानक जमीन फट गया और उससे आग की लपटें अचानक से बाहर निकलने लगी। पूरे इलाके की तापमान से बदलाव हो गया। जिसके बाद लोग गर्मी से परेशान हो गये और अपने घरों से बाहर निकल गये। 

इस दौरान पूरी बस्ती में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुबह की धुंध में भी लोगों को दिन का नजारा दिखाई देने लगा। वहीं, भू -धंसान से निकली रही जहरीली गैस के कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। किसी को कुछ समझ मे नहीं आ रहा था कि करे तो करे। सभी लोग सुरक्षित स्थान की तलाश में इधर उधर भाग रहे थे। 

जब सुबह की किरणें बाहर आयी तो लोगों ने देखा की बस्ती के समीप भू-धंसान हुई, जिससे आग की तेज लपटें निकल रहा है। जमीन से भारी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा है। आनन-फानन मे लोगों ने इसकी सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दिया। हालांकि सूचना के बाद भी खबर लिखने तक कंपनी का कोई अधिकारी घटनास्थल का जायजा लेने नही पहुंचे थे। जिससे लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,637