टीम एबीएन, रांची। राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। सभी राजनीतिक दल अपने रणनीति के अनुसार से प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। मतदाता भी अपने अच्छे प्रत्याशी को टटोलने में लगे हुए हैं। इस बीच झारखंड की नयी नवेली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा भी अपने चुनावी रेस में है।
जनसंपर्क चला रहे हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र काफी हॉट और चर्चित बना हुआ है। मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का आगमन है। जयराम का सभा पतराहातू मैदान सिल्ली में सुनिश्चित है। महासभा के प्रचार-प्रसार हेतु क्षेत्र में सोमवार को बाइक रैली निकालते हुए जन समर्थन की अपील की।
रांची जिला महिला अध्यक्ष पार्वती कुमारी ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष का विधिवत तरीके से भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हजारों की भारी भीड़ पतराहातू मैदान में जुटेगी। प्रशासनिक अनुमति के साथ संपूर्ण तैयारी कर ली गयी है।