टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर ओसवाल संघ रांची ने दीपावली मिलन समारोह आज दिनांक 03-नवम्बर-24 को कन्या पाठशाला डोरंडा में मनाया। सुबह 10 बजे से कन्या पाठशाला डोरंडा में सकल समाज का मिलन समारोह रखा गया था जिसकी शुरुआत स्वागत समारोह से हुई, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बच्चों के द्वारा गेम्स हौजी आदि का आयोजन किया गया।
मंच का संचालन खुशबू बोथरा एवं खुशबू दस्सानी ने संयुक्त रूप से किया। घेवरचंद चन्द नाहटा ने अपने उदगार व्यक्त किये। श्री जैन श्वेताम्बर ओसवाल संघ के अध्यक्ष सुभाष चन्द बोथरा, सचिव विमल दस्सानी ने सकल समाज को दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटे लाल चोरड़िया, संपतलाल रामपुरिया, अशोक सुराणा, मोहन लाल पींचा, विनय नाहटा, बालवीर बोथरा, प्रकाश चन्द नाहटा आदि उपस्थित हुए।