Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गृह मंत्री अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गृह मंत्री अमित शाह कल जारी करेंगे भाजपा का संकल्प पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कमल खिलाने के लिए एक तरफ भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनाव प्रचार के लिए उतार रही है। वहीं दूसरी ओर संकल्प पत्र के जरिये जनता से वादा करने की तैयारी की है। 

रविवार 3 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जारी करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि रविवार 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों भाजपा का संकल्प पत्र जारी होगा। 

उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गढ़वा और चाईबासा में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं 3 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री की तीन चुनावी सभा होनी है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार देर शाम रांची पहुंच जायेंगे और रविवार 3 नवंबर को संकल्प पत्र जारी करने के बाद तीनों चुनावी सभा को वे संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,596