Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 337
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गढ़वा के लोगों ने जताया पीएम मोदी का आभार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गढ़वा के लोगों ने जताया पीएम मोदी का आभार
विज्ञापन

झारखंड के अति पिछड़े जिले तक पहुंची मोदी सरकार, लोगों ने जताया पीएम का आभार

टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। झारखंड का गढ़वा अति पिछड़ा जिला माना जाता रहा है लेकिन केंद्र सरकार की योजनाओं से यहां के गरीब लोगों की जीवन में काफी बदलाव आया है। गढ़वा जिले के भागलपुर मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना मिलने से लोग बहुत खुश हैं। गांव के लोगों का कहना है कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने हम लोगों के उत्थान का ख्याल रखा है।

अनिल प्रजापति का कहना है कि गरीबों के उत्थान में पीएम मोदी का बड़ा योगदान रहा है। आज के समय में पीएम मोदी की सरकार में भ्रष्टाचार और बंदरबांट बंद हो गया है। शौचालय से लेकर रोड बनाने का काम मोदी सरकार ने किया है। सुरक्षित माहौल देने का काम मोदी सरकार ने किया है। मेरे गांव में 99% लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मिला है। 

पीएम मोदी की योजनाओं ने गरीबों की जिंदगी बदल दी है। पहले से कई गुना बेहतर सुविधाएं मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। सुभाष चंद्र कश्यप नाम के एक बुजुर्ग का कहना है कि हमारे गांव में पहले कच्चा मकान था लेकिन पीएम मोदी की वजह से अब पक्का मकान बन गया है। अब हमारे गांव में एक भी छप्पर का मकान नहीं है। पीएम मोदी की वजह से रोड, नाली, शौचालय हमारे गांव में बन गया है।

वहीं शिव शंकर गुप्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी ने इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले यहां सभी घर कच्चे थे, लेकिन इस योजना से सभी पक्के घर बन गये हैं। मोदी सरकार ने शौचालय, गैस सिलेंडर, आवास, पेंशन, राशन देने का काम किया है। मोदी सरकार की जितनी तारीफ की जाए कम है। गरीबों के उत्थान में पीएम मोदी का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन