Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमंत को कितना टक्कर दे सकेंगे गमलियाल!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमंत को कितना टक्कर दे सकेंगे गमलियाल!
विज्ञापन

हेमंत सोरेन को बरहेट सीट पर भाजपा का ये नेता देगा टक्कर, पार्टी ने किया ऐलान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं, क्योंक नामांकन समाप्त होने पर अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियां उन सीटों पर जल्द से जल्द उम्मीदवारों को उतार रही हैं, जहां अभी तक किसी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। इस बीच भाजपा ने सोमवार को ही राज्य की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें एक सीट काफी बरहेट सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि उस सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। 

ऐसे में भाजपा ने इस सीट पर भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। दरअसल, भाजपा ने सोमवार को राज्य की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इनमें बरहेट (एसटी) और टुंडी सीट शामिल है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में भाजपा ने उनके सामने गमलियाल हेम्ब्रोम को टिकट दिया है। इससे पहले हेम्ब्रोम साल 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि तब उन्हें यहां सिर्फ 2,573 वोट ही मिले थे और वह चुनाव हार गए थे। 

इसके अलावा भाजपा ने टुंडी सीट से विकास महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है। यानी इस सीट से हेमंत सोरेन और हेम्ब्रोम दोनों ही दूसरी बार आमने सामने हैं। पिछले बार इस सीट से हेमंत सोरेन चुनाव जीते थे तब उन्होंने भाजपा उम्मीदवार साइमन माल्टो को 25 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,585