टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विद्यालय में दीपोत्सव में दीया के माध्यम से कबड्डी कोर्ट का निर्माण किया जो अत्यन्त ही मनमोहक रहा।
विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने इस मनमोहक दृश्य को यूनिटी का प्रतीक माना और दीपक के माध्यम से कबड्डी कोर्ट का निर्माण खिलाड़ियों की समर्पण की भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, जी नवीन के माध्यम से बच्चों ने मनमोहक दृश्य बनाया।