Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दिवाली जश्न के बीच पटाखों की दुकानों में लगी आग, 66 दुकानें जलकर राख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिवाली जश्न के बीच पटाखों की दुकानों में लगी आग, 66 दुकानें जलकर राख
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दिवाली के दिन बोकारो के गरगा ब्रिज के समीप पटाखों की दुकानों में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भयानक थी कि 66 दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पांच दमकल गाड़यिों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  आग लगने के कारण गरगा ब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया और दुकानदार और ग्राहक इधर उधर भागने लगे।पटाखों के धमाकों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और धुएं के गुबार से आसमान भर गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चास और कैंप 2 तक पटाखों की आवाज सुनाई दे रही थी। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही उसके लपटें देखी जा रही थीं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,126