Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड चुनाव : रांची के जीडी गोयनका स्कूल से एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारखंड चुनाव : रांची के जीडी गोयनका स्कूल से एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची के एक जी डी गोयनका स्कूल से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है। रांची पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए यह रकम बरामद की गयी है। बरामद पैसे झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए रखा गया था।

झारखंड विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए रांची के नामकुम स्थित निजी जी डी गोयनका स्कूल में पैसे जमा किये जा रहे थे। इसकी सटीक सूचना के आधार पर रांची पुलिस की एक बड़ी टीम जिसमें कई डीएसपी, कई थानों के थानेदार शामिल थे। बुधवार की सुबह पांच बजे ही स्कूल की घेराबंदी कर कमरों की तलाशी शुरू की। 

20 से 25 कमरों की तलाशी के बाद स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित वाइस प्रिंसिपल के कार्यालय से पैसे बरामद किये गये। इस छापेमारी को लेकर रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्कलू से एक करोड़ 14 लाख 99 हजार रुपये कैश बरामद हुए हैं। ये पैसे विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले थे। इसी सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है। इस मामले में स्कूल संचालक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन