Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड चुनाव : पहले चरण में 743 प्रत्याशियों के नामांकन मंजूर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड चुनाव : पहले चरण में 743 प्रत्याशियों के नामांकन मंजूर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 743 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के दौरान स्वीकार कर लिये गये हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बीते मंगलवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान 62 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिये गये। दरअसल, राज्य में 13 नवंबर को पहले चरण के तहत 43 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे।

इन 43 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 805 प्रत्याशियों ने 18 से 25 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किये थे। सोमवार को इन नामांकन पत्रों की जांच की गयी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, जांच के बाद अब 743 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं। उम्मीदवार बुधवार तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

अधिकारी ने बताया कि बरकागांव, जमशेदपुर पश्चिम और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 28-28 उम्मीदवार हैं तथा खरसावां में सबसे कम 10 प्रत्याशी हैं। वर्ष 2019 में 43 सीट पर 633 प्रत्याशी मैदान में थे। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए सोमवार तक 347 उम्मीदवारों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,951