टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के नामकुम स्थित चौहान मेंशन में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मनोज कुमार सिंह ने की। मौके पर सबसे पहले भारत माता और प्रथम सीडीएस विपिन रावत सर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीया जलाकर शहीदों के सम्मान मे सभी लोगों ने दीप जलाया।
मनोज सिंह ने कहा कि वीर सैनिकों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं। आज इन्हें सम्मान की ही जरूरत है। देश के साथ समाज सेवा ही इनका लक्ष्य है। सिंह ने कहा मरने के बाद भी जिनका नाम है वो सैनिक ही हिंदुस्तान की शान है।
वहीं अरुण झा ने कहा कि देश की सेवा करने वाला हर एक व्यक्ति सैनिक के समान है। मौके पर भारत का मान बढ़ाने वाले एशिया के विजेता राजकुमार बाल्मीकि, लक्ष्मण राम, संजय चक्रवर्ती को सम्मानित भी किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रामपाल सिंह ने किया।
मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष नारायण, सूबेदार ललन ठाकुर, अक्षय मिश्रा, अयोध्या पांडेय, रूपा चौहान, सुराजदीप सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ अंजेश कुमार, बिकु सिंह, विकास सिंह, अरुण तिवारी, आनंद कुमार, कृष्णा कुमार, संतोष सिंह, पृथ्वी सिंह, देवराज सिंह, गणेश कुमार, मंगल सिंह, राम भजन साहू, मिथिलेश कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।