Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : भारतीय सेवा के मेडिकल कैंप 215 का नि:शुल्क इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : भारतीय सेवा के मेडिकल कैंप 215 का नि:शुल्क इलाज
विज्ञापन
  • पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर लोहरदगा नगर भवन में भारतीय सेवा ने लगाया मेगा मेडिकल कैंप 215 का हुआ निशुल्क इलाज 
  • राष्ट्र रक्षा और जन सुरक्षा के लिए भारतीय सेना अद्भुत काम कर रही है : डॉ एसएन चौधरी  

टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय सेना ने केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि इतनी व्यस्तता के बावजूद अपने पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य समेत अन्य सुविधाओं का ख्याल रखती है। यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होने के साथ हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उक्त बातें लोहरदगा के सिविल सर्जन डॉ शंभू नाथ चौधरी ने कही। वह सोमवार को लोहरदगा नगर भवन में भारतीय सेना द्वारा आयोजित मेगा मेडिकल कैंप सह कैंटीन और सतत् मेल-मिलाप टीम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों और आम जनों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

सीएस डॉ चौधरी ने कहा कि यह हमारे लिए प्रथम और अनूठा अनुभव है, कि भारतीय सेना इस तरह के कार्य को जिलों में जाकर अंजाम देती है। इससे सैकड़ो लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने इस मौके पर कहा की लोहरदगा जिले में जब भी भारतीय सेना इस तरह के कैंप का आयोजन करेगी, तो जिला स्वास्थ्य विभाग उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। 

कैंप में भारतीय सेवा के मेजर डॉ सियाज, लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ प्रियंका राठौर, लोहरदगा सदर अस्पताल के आथोर्पेडिक डॉ विवेक मधुर के अलावा ईएनटी स्पेशलिस्ट, डेंटल स्पेशलिस्ट आई स्पेशलिस्ट के साथ आर्मी मेडिकल टीम के तकनीकी अधिकारी आदि विशेष रूप से मौजूद थे। कैंप में लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति एएनएम की भी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

कैंप व्यवस्थापक बिहार प्रथम बटालियन के सूबेदार संजय कुमार मलिक ने बताया की कैंप में लगभग 215 पूर्व सैनिक और सिविल सिटिजन का इलाज किया गया। इसमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय थी। कैंप में आये पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों का अपग्रेडेशन और उसका अद्यतन प्रक्रिया को पूरा किया गया। इसके अलावा मेल मिलाप टीम की ओर से कैंप में आये लोगों का स्वागत किया गया। 

कैंटीन में लगभग 400 से अधिक लोग पहुंचकर इसका लाभ उठाया। पूर्व सैनिकों को उनके कार्ड पर रियायती दरों में सामान उपलब्ध कराया गया। कैंप को सफल बनाने में भारतीय सेवा की ओर से 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड के मेडिकल अधिकारी, आर्मी के कोरपस अधिकारी सेमत कुशल और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने महत्वपूर्ण योगदान किया। पूर्व सैनिक  वेलफेयर कल्याण समिति के धर्मराज महतो की अगुवाई में पूरी टीम ने योगदान किया।

विज्ञापन