मतदान के लिए बच्चों ने माता-पिता को किया जागरूक
टीम एबीएन, कोडरमा। चंदवारा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जौंगी में पत्र लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूक प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक था मम्मी पापा वोट दो। कार्यक्रम में कक्षा 06 से 10 तक के बच्चों के बीच लेखन प्रतियोगता आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी मम्मी पापा को वोट देने के लिए आग्रह करते हुए उन्हें पत्र लिखा।
नंदनी कुमारी ने पत्र - लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त की। जबकि पीयूष कुमार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। सफल विद्यार्थियों को स्कूल के प्रधानाध्यापक सूरज सौरभ ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थी अपने निबंध लेखन को घर लेकर जायेंगे और अपने मम्मी-पापा को उक्त लेखन पढ़कर सुनायेंगे। फोटो या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक जैसे ग्रुप में साझा करेंगे। ताकि अन्य मतदाता इसे देखकर जागरूक हो सकें।
मौके पर प्रधानाध्यापक सूरज सौरभ ने बच्चों को लोकतंत्र की महत्व को बताते हुवे बच्चों से अपने माता-पिता को वोट देने के लिए प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में शिक्षक रणबीर कुमार, संतोष कुमार पांडेय, जगदीश प्रसाद यादव,सुरेंद्र मंडल, नेहा यादव, रीता कुमारी, शिवनाथ प्रजापति, सूरज कुमार गुप्ता, भगीरथ यादव, सबिता कुमारी, राज कुमार एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।