टीम एबीएन, रांची। सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व यानी महापर्व छठ को लेकर शहर तैयारी में जुट गया है। सोमवार को इसे लेकर राजधानी रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के बगल स्थित जगन्नाथपुर तालाब की साफ-सफाई शुरू कर दी गयी है।
इसे लेकर जिला प्रशासन ने कई सफाई करने वाले वाहनों को लगाया है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल इस तालाब में इतनी गंदगी है कि इसमें छठ करना संभव नहीं था। लेकिन प्रशासन की मुहिम से लोगों में खुशी है।