Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डुमरी में बेबी और जयराम को टक्कर देंगी आजसू की यशोदा देवी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डुमरी में बेबी और जयराम को टक्कर देंगी आजसू की यशोदा देवी
विज्ञापन

आजसू ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची

यशोदा देवी को डुमरी से मिला टिकट

टीम एबीएन, रांची। सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने भी अपने तीसरे उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने डुमरी विधानसभा क्षेत्र से यशोदा देवी को टिकट दिया है, जो झारखंड आंदोलनकारी नेता दिवंगत दामोदर महतो की पत्नी हैं।

यहां इनका मुकाबला झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी और जेएलकेएम के युवा नेता जयराम महतो से होगा। एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग में आजसू को 10 सीटें मिली हैं, जिसमें गिरिडीह जिले की डुमरी सीट आजसू पार्टी के पाले में आयी है। 

इस सीट पर आजसू पार्टी के तीन नेता दुर्योधन महतो, यशोदा देवी और बैजनाथ महतो ने अपनी दावेदारी पेश की थी, लेकिन पार्टी ने इन तीनों में से यशोदी देवी को मैदान में उतारा है। इसके पहले पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 10 सीटों में से आठ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी थी। 

इस लिस्ट में सिल्ली से सुदेश महतो, रामगढ़ से सुनीता चौधरी, लोहरदगा से नीरू शांति भगत, जुगसलाई से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, ईचागढ़ से हरेलाल महतो और पाकुड़ विधानसभा सीट से अजहर इस्लाम को टिकट दिया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,711