Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : उरवां चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान कार से 25 लाख बरामद, पूछताछ जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : उरवां चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान कार से 25 लाख बरामद, पूछताछ जारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। थाना क्षेत्र के उरवां चेक नाका पर शुक्रवार को लगभग 11 बजे थार कार से नकद लगभग  25 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। पकड़े गये नकद रुपये के साथ माजिद खान ने पुलिस को पूछताछ के दौरान  बताया कि वह कोलकाता में मकान बेचकर अपने घर रुपये लेकर नवादा जा रहा था। 

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पकड़े गये रुपये का कोई लिखित कागजात नहीं मिलने के कारण संदिग्ध स्थिति में सबंधित रुपये की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। रुपये के साथ पकड़े गये व्यक्ति को पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही  है। 

आगे उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था, भयमुक्त व भ्रष्टाचारमुक्त चुनाव हो, इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव तैयार है। लगातार वाहनों की गहन जांच प्रक्रिया जारी है। किसी भी संदिग्ध गाड़ी व व्यक्ति को पुलिस बारीकी से जांच कर रही है, जो निरंतर आगे भी किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,980