पलामू के पहाड़ी इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग, रोजमर्रा के सामान जब्त
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है। इसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। पहाड़ी इलाके का फायदा उठाते हुए नक्सली भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों द्वारा उपयोग में लाए जा रहे सामान को जब्त किया। मुठभेड़ के बाद पुलिस इलाके में सर्च आपरेशन चला रही है।
पलामू जिले के छतरपुर, नावाबाजार और पाटन थाना क्षेत्र के बॉर्डर इलाका तुरीदाग के पहाड़ी इलाके में पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के रोजमर्रा के सामान बरामद किये हैं।