Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 286
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आज जनार्दन पासवान की सभा में चतरा में दहाड़ेंगे चिराग पासवान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आज जनार्दन पासवान की सभा में चतरा में दहाड़ेंगे चिराग पासवान
विज्ञापन

आज झारखंड आयेंगे चिराग, लोजपा (रा) के उम्मीदवार जनार्दन पासवान के नामांकन में होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री चिराग पासवान झारखंड में चतरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार जनार्दन पासवान के 24 अक्टूबर के नामांकन में शामिल होंगे। 

पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी एवं एनडीए समर्थित चतरा के उम्मीदवार जनार्दन पासवान के पक्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष चतरा में रोड शो करेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चतरा के लिए रवाना हो जायेंगे। 

बिरेन्द्र प्रधान ने बताया कि पासवान चतरा से अपने पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन पासवान के नामांकन में शामिल होने के बाद भाजपा एवं एनडीए समर्थित सिमरिया विधानसभा के उम्मीदवार उज्जवल दास एवं भावनाथपुर विधानसभा के उम्मीदवार भानुप्रताप शाही के नामांकन में भी शामिल होंगे। ज्ञाताव्य है कि झारखण्ड विधानसभा की 81 सीटों में 68 सीटों पर भाजपा, 10 सीटों पर आजसू, 02 सीटों पर जदयू एवं 01 सीट पर लोजपा रामविलास एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन