Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झामुमो ने बिशुनपुर से फिर बनाया चमरा लिंडा को प्रत्याशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झामुमो ने बिशुनपुर से फिर बनाया चमरा लिंडा को प्रत्याशी
विज्ञापन

झामुमो ने जारी की तीसरी लिस्ट, गोमिया से योगेंद्र प्रसाद को बनाया उम्मीदवार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीते बुधवार रात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। सूची के अनुसार झामुमो ने योगेंद्र प्रसाद को गोमिया से, सुखराम उरांव को चक्रधरपुर से, चमरा लिंडा को बिशुनपुर से, जिग्गा सुसारण होरो को सिसई और स्नेहलता कंडुलना को खूंटी से उम्मीदवार बनाया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि गोमिया से योगेंद्र प्रसाद उम्मीदवार होंगे। योगेंद्र प्रसाद एक बार यहां से विधायक रह चुके हैं, लेकिन एक केस में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गयी थी। वहीं, इससे पहले झामुमो पार्टी पहली लिस्ट में 35 उम्मीदवारों की पहली सूची और 1 उम्मीदवार की दूसरी सूची जारी कर चुकी है। 

पहली सूची में बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय से कल्पना सोरेन के नाम का एलान किया गया था। वहीं, दूसरी सूची में रांची से महुआ माजी की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया था। इस तरह से अब जेएमएम ने कुल 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,951