Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीपी सिंह को टक्कर देंगी महुआ माजी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीपी सिंह को टक्कर देंगी महुआ माजी
विज्ञापन

झामुमो ने जारी की दूसरी लिस्ट, रांची से महुआ माजी को बनाया उम्मीदवार

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। झामुमो ने दूसरी लिस्ट में एक प्रत्याशी को उतारा है। जारी लिस्ट के अनुसार रांची से महुआ माजी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अन्य उम्मीदवारों के नाम भी जल्द घोषित किये जायेंगे। 

बता दें कि झामुमो ने बीते मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए 35 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। 35 उम्मीदवारों में बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा) से धनंजय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाडा (अजजा) से आलोक सोरेन, नाला से रविन्द्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गाण्डेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, डुमरी से बेबी देवी, चन्दनक्यारी (अजा) से उमाकांत रजक, बहरागोड़ा से समीर मोहन्ती टुण्डी से मथुरा प्रसाद महतो, घाटशिला (अजजा) से रामदास सोरेन, पोटका (अजजा) से संजीव सरदार, जुगसलाई (अजा) से मंगल कालिन्दी, ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा (अजजा) से दीपक बिरुवा, मझगांव (अजजा) से निरल पूरती, मनोहरपुर (अजजा) से जगत मांझी, खरसावां (अजजा) से दशरत गागराई, तमाड़ अजजा) से विकास मुण्डा, तोरपा (अजजा) से सुदीप गुड़यिा, गुमला (अजजा) से भूषण तिर्की, लातेहार (अजा) से बैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर, जमुआ (अजा) से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया (अजा) से मनोज चन्द्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,280