Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण के लिए 29 तक भरायेगा पर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड चुनाव : दूसरे चरण के लिए 29 तक भरायेगा पर्चा
विज्ञापन

झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन शुरू, 29 अक्टूबर तक भरे जायेंगे नोमिनेशन पेपर

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण के 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार 22 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य के 38 विधानसभा क्षेत्रों में नोमिनेशन शुरू हो गयी है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगा। 

इस चरण के लिए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 30 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापसी की तारीख 1 नवंबर निर्धारित है। इस चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होना है, उसमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, दुमका सहित संथाल के सभी विधानसभा क्षेत्र और धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली, खिजरी शामिल है। 

इधर, पहले चरण के चुनाव के लिए चल रहे नामांकन में तेजी देखने को मिल रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इसे लेकर अब तक कुल 25 लोग अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 84,220