Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड, बिहार और पूर्वांचल के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड, बिहार और पूर्वांचल के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भाजपा नेताओं की मांग

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की है। प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मांग की है कि छठ महापर्व पर मुंबई से बिहार, झारखंड व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नयी ट्रेन शुरू की जाये। 

मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें बताया कि झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को छठ महापर्व के दौरान अपने घर जाने में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रेल मंत्री ने उन्हें बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से बड़ी संख्या में छठ महापर्व के लिए ट्रेनों की घोषणा की गयी है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली और छठ महापर्व पर मुंबई से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों को कोई परेशानी न हो, इसका रेलवे ख्याल रखेगा। इस प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि मुंबई से दरभंगा, पटना, रांची, गया (कोडरमा- हजारीबाग के रास्ते) और गोरखपुर-बनारस के लिए दिवाली और छठ के लिए विशेष ट्रेन चलाकर मुंबई के उत्तर भारतीयों को राहत की सौगात दें। इससे छठ महाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत होगी। वे आसानी से अपने गांव जा सकेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,383