टीम एबीएन, रांची। रातु आमटांड़ निवासी ओम शंकर गुप्ता हटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडेंगे। आज श्री गुप्ता ने नामांकन का पर्चा खरीदा।
इससे पूर्व श्री गुप्ता ने हटिया विधानसभा क्षेत्र के आम टांड़ एवं बड़का टोली क्षेत्र का दौरा कर लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में सहयोग का अपील की।
मौके पर ग्रामीणों ने श्री गुप्ता का फूलमाला पहना कर भव्य स्वागत किया। मौके पर श्री गुप्ता के साथ अमरनाथ गुप्ता, सुरेन्द्र साहु, रवि साहु, काली साहु, शाहबाज रजी, पवन साहु, अनिल ठाकुर, बबलू ठाकुर, तौहीद आलम, अमित शर्मा, शमीम राजा, अर्जुन साव आदि उपस्थित थे।