Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड चुनाव : कल से शुरू होगा 38 सीटों पर नामांकन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड चुनाव : कल से शुरू होगा 38 सीटों पर नामांकन
विज्ञापन

झारखंड में कल जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, इन 38 सीटों पर शुरू होगा नामांकन 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की अधिसूचना मंगलवार (22 अक्टूबर) को जारी होगी। इसके साथ ही झारखंड की बाकी बची 38 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जायेंगे। इन 38 सीटों में 3 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, तो 8 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए। 

दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन का दौर शुरू हो जायेगी। उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। 23 नवंबर को झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना करायी जायेगी। 

झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हो जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को विधानसभा आम निर्वाचन झारखंड 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी थी। पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की गयी थी। 25 अक्टूबर तक पहले चरण के लिए नामांकन होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,118