Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टिकट नहीं मिलने पर आजसू नेता तरूण गुप्ता का इस्तीफा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टिकट नहीं मिलने पर आजसू नेता तरूण गुप्ता का इस्तीफा
विज्ञापन

आजसू के केंद्रीय महासचिव हैं तरुण गुप्ता, पार्टी से टिकट नहीं मिलने से थे नाराज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को देखते हुए दल-बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। जिन नेताओं को टिकट नहीं मिला, वह अब अपने लिए नया आशियाना खोजने में लगे हैं। इसी कड़ी में सुदेश महतो की पार्टी आजसू में भगदड़ देखने को मिल रही है। आजसू की पहली लिस्ट आने के बाद पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। 

कहा जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने से वह नाराज थे। जानकारी के मुताबिक, वह अब झामुमो या कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। अगर वहां भी टिकट मिलने की संभावना ना दिखी तो निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने 28 नवंबर को नामांकन करने का ऐलान किया है। बता दें कि टिकट नहीं मिलने पर तरुण गुप्ता का रुकना मुश्किल हो जाता है। 

उन्होंने भाजपा छोड़कर आजसू ज्वाइन किया था। 2019 में जब भाजपा ने उन्हें जामताड़ा से टिकट नहीं दिया था, तो उन्होंने पार्टी से बगावत कर दी थी और पार्टी का विरोध करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर कर चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया था। चुनाव के बाद उन्होंने आजसू का दामन थाम लिया था। अब सुदेश महतो ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने आजसू के खिलाफ ही बगावती बिगुल फूंक दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,939