Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जैन महिला जागृति ने लगाया दो दिवसीय दिवाली बाजार मेला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जैन महिला जागृति ने लगाया दो दिवसीय दिवाली बाजार मेला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जैन महिला जागृति ने रतनलाल जैन स्मृति भवन रातू रोड रांची में 21 और 22 अक्टूबर को दो दिवसीय दिवाली बाजार मेला सपनों का लगाया गया। जिसके तहत संस्था के द्वारा उन महिलाओं को बहुत कम शुल्क और नि:शुल्क भी मंच प्रदान किया गया जो जो काम तो करना चाहती है और कर रही हैं पर मार्केटिंग व बाजार से जिनका परिचय कम है और जो बाजार से कम मूल्य पर अपने उत्पादों का विक्रय कर सके। 

आयोजन का उद्घाटन रेखा पांड्या, रीता जैन और डॉक्टर महिमा जैन ने किया। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष नरेंद्र जी गंगवाल, मंत्री पंकज जी पांड्या, जज के अध्यक्ष राजेश पाटौदी एवं मंत्री रोशन छाबड़ा न जैन महिला जागृति के इस कार्य की सराहना की और अध्यक्ष मोनिका ठोलिया  और मंत्री स्मिता पांड्या को शुभकामनाएं दी। 

कोलकाता रायपुर धनबाद हजारीबाग रामगढ़ और चाईबासा से आए हुए स्टाल धारकों ने भी इतने कम शुल्क पर आयोजन करने के लिए संस्था को तहे दिल से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा बाकलीवाल ने किया। 

सीमा गंगवाल रूबी पाटनी मानसी बड़जात्या सीमा जैन और मोनिका पाटनी ने कुशलता पूर्वक इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभायी। अध्यक्ष मोनिका ठोलिया और मंत्री स्मिता पांड्या ने लोगों से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में आकर इन महिलाओं का उत्साहवर्धन करें। कार्यक्रम में अनुराधा सेठी श्वेता छाबड़ा सुमन पाटनी अनीता पांड्या ज्योति जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,706