Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इंडिया महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग फाइनल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इंडिया महागठबंधन में भी सीट शेयरिंग फाइनल
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन में 70 सीट पर झामुमो-कांग्रेस, 11 सीट पर राजद-माले लड़ेंगे चुनाव 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का एलान हो गया है। झामुमो और कांग्रेस में 70 सीटों पर सहमति हो गई है। 11 सीटें राजद और माले के लिए छोड़ी गयी हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने इसका एलान किया है। 

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव 

माना जा रहा है कि 81 सीटों में से सबसे अधिक 43 से 45 सीटें झामुमो को मिल सकती है। कांग्रेस को 28 से 30 सीटें मिलने की चर्चा की जा रही है। जबकि राजद और माले 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसमें राजद 7 और माले 5 को पांच सीट दिए जाने की चर्चा है। 

सीट शेयरिंग लगभग फाइनल : गुलाम अहमद मीर 

सीट शेयरिंग के मामले में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पहले ही कह चुके हैं कि तीन राउंड की बात हो गई और लगभग सभी सीटों को लेकर चर्चा की गई है। मीर ये भी कह चुके हैं कि पार्टी उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी हुई है और जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जायेगा। 

पिछली बार गठबंधन में किसी मिली थी कितनी सीट 

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसके अलावा राजद को 7 सीटें मिली थी। झामुमो ने 43 में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस 31 में से 16 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस चुनाव में राजद का प्रदर्शन सबसे खराब रहा था और वह सिर्फ एक सीट ही जीत पायी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,974