Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चोटिल झामुमो अब भाजपा को दे रहा जख्म, जानें कैसे...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चोटिल झामुमो अब भाजपा को दे रहा जख्म, जानें कैसे...
विज्ञापन
  • एनडीए को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन ने विधायक और पूर्व विधायक को झामुमो में कराया शामिल

टीम एबीएन रांची। झारखंड विधानसभा से पहले दल-बदल का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को बीजेपी के विधायक केदार हाजरा ने झामुमो का दामन थाम लिया है। वहीं आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक भी पाला बदल कर झामुमो में शामिल हो गये हैं। दोनों नेताओं को सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने अपनी मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया। 

विधानसभा चुनाव से पहले जमुआ विधानसभा क्षेत्र के सीटिंग विधायक के झामुमो में शामिल होने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। गिरिडीह जिले के जमुआ विधानसभा सीट से केदार हाजरा तीन बार बीजेपी विधायक रहे हैं।

केदार हाजरा ने 2005, 2014 और 2019 में जमुआ विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। सूत्रों की मानें तो इस बार पार्टी उनका टिकट काटने वाली थी इसलिए हाजरा झामुमो में शामिल हो गये। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में जमुआ सीट से दूसरे नंबर पर रहने वाली कांग्रेस प्रत्याशी मंजू कुमारी बीजेपी में शामिल हो गयी है।

आजसू के पूर्व विधायक उमाकांत रजक ने 2009 में चंदनकियारी सीट से अमर बाउरी को हराया था। इसके बाद से चंदनकियारी सीट से लगातार अमर बाउरी जीत कर आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से अमर बाउरी झाविमो के टिकट से जीत हासिल की थी। माना जा रहा है कि इस बार बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को चंदनकियारी से उम्मीदवार बना सकती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,517