- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : के.रवि कुमार
टीम एबीएन, रांची। झारखण्ड विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 18 एवं 19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में दो दिवसीय कला महोत्सव आर्ट–81 का शुभारंभ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
81 आर्ट फेस्टिवल में पूरे देश के अलग-अलग स्थानों, मसलन नेपाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा आदि के इक्यासी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार, युवा और विद्यार्थी आदि भी शामिल हैं।