Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

प्यार में बाधक बन रहे बेटे को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्यार में बाधक बन रहे बेटे को पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सतबरवा पलामू। पलामू जिले के सतबरवा से एक अजीब समाचार आया है जहां एक पिता ने ही अपने बेटे की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी। हत्या का कारण पिता के नाजायज प्रेम में बाधक बनना बताया गया है। 

पलामू पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गाँव मे अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पिता ने ही अपने पुत्र की हत्या की थी। इस कांड में संलिप्त दो आरोपी पिता के प्रेमिका बेबी देवी और पिता सुरेश साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें कि सरेश साव और बेबी देवी का अवैध सम्बंध था जिसकी जानकारी सकेन्द्र साव को हो गयी थी जिसके बाद सकेन्द्र साव और बेबी देवी में लगातार विवाद चल रहा था और मारपीट भी हुई थी। फिर वेबी देवी और सरेश साव के द्वारा हत्या का योजना बनाकर सकेन्द्र साव की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी।

हत्या में प्रयुक्त टांगी को पुलिस ने जब्त कर लिया है और दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ मनी भूषण प्रसाद और सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,312