Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आरएसएस का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आरएसएस का सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग शुरू
विज्ञापन
इटखोरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग सह प्रशिक्षण साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संध्या 7:30 में दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया 7 दिनों तक आयोजित होने वाले शिविर में जिले के तकरीबन सभी प्रखंडों से 15 से 40 वर्ष तक के आयु के प्रशिक्षु शामिल हुए हैं संघ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 30 दिसंबर को शिविर का विधिवत समापन होगा। शिविर में शामिल होने वाले प्रशिक्षु को योगा के अलावा पथ संचलन, परेड, लाठी संचालन के अलावा देश भक्ति गीत का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला कार्यवाह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसे शिविर का आयोजन व्यक्तित्व निर्माण के लिए करता है। ताकि लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की भावना हमेशा जागृत रहे। इसके अलावा प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षु को आत्मरक्षा में भी आत्मनिर्भर बनाया जाता है। शिविर के व्यवस्थापक ने बताया कि आरएसएस के इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर युवा वर्ग काफी उत्साहित है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,862