- जमशेदपुर में हमलावरों ने की स्कूल वाहन चालक की गोली मारकर हत्या
टीम एबीएन, जमशेदपुर। जमशेदपुर में एक स्कूल वाहन चालक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना किताडीह इलाके में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रोहित कुमार सिंह (25 वर्षीय) के रूप में हुई है। रोहित बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपने घर के सामने सो रहा था। तभी हमलावरों ने करीब से उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी।
हालांकि मृतक के परिजनों ने दावा किया कि रोहित ने कुछ दिन पहले इलाके में झगड़ा कर रहे दो लोगों को शांत कराने की कोशिश की थी। इनमें से एक युवक ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आज सुबह उसे खून से लथपथ हालत में पाया और उसे अस्पताल ले गये। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, एक अन्य घटना में रविवार सुबह बिस्तुपुर इलाके में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर अज्ञात युवकों के एक समूह एक युवक विवाद हो गया। जिसके बाद युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित देवराज पिल्लई (21 वर्षीय) अपने चार दोस्तों के साथ रातभर दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा करने के बाद रविवार सुबह करीब 3.45 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल ने एक समूह की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद विवाद हुआ और चाकूबाजी हुई। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।