Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चुनाव से पहले सीएम हेमन्त लगा रहे सौगातों की झड़ी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुनाव से पहले सीएम हेमन्त लगा रहे सौगातों की झड़ी
विज्ञापन
  • झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने लगायी सौगातों की झड़ी, एक साथ कई योजनाओं की शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले झारखंड सरकार के द्वारा सौगातों की बौछार जारी है। इसी के तहत आज 14 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में एक साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मुंबई के नवी मुंबई में सात मंजिला झारखंड भवन का आधारशिला ऑनलाइन रूप में रखा गया। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री के द्वारा पकरीबरवाडीह में 220/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन के निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। इस सब-स्टेशन के बनने से पकरीबरवाडीह और इसके आसपास के क्षेत्र डेमाटांड़, बरकागांव, ललकीमाटी केरेडारी और टंडवा के क्षेत्र को डीवीसी पर आत्मनिर्भरता समाप्त हो जायेगी।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 498 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी यानी सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम के दौरान सीएम के द्वारा सांकेतिक रूप से 5 नव चयनित को पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में रांची स्मार्ट सिटी में अपोलो हॉस्पिटल का निर्माण और इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से बड़ा हॉस्पिटल का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार की सोच है कि किसी भी जनता को गंभीर रोग का इलाज करने के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े इसके लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र से लेकर बड़े अस्पतालों में सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

अब सरकार ने नर्सिंग कार्य के लिए महिलाओं के साथ-साथ पुरुष को भी नर्स की ट्रेनिंग देकर बहाल करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा के बारे में जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कम पैसे में राज्य की जनता को यह उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका लाभ कई परिजनों ने अपने बीमार लोगों को बाहर इलाज के लिए ले जाने के लिए किया है। 

कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मंत्रालय का यह सभागार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का गवाह रहा है और हर महीने यहां किसी न किसी तरह से नियुक्ति पत्र वितरित की जाती रही है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने संबोधित करते हुए राज्य सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों की उपलब्धि की गिनायी। इस कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सीएम द्वारा नियुक्ति पत्र पाकर लाभार्थी की खुशी देखते बन रही थी। धनबाद की अंकिता रजक कहती हैं कि 2023 से वो इस पल का इंतजार कर रही थीं जो विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें मिला। एक अन्य लाभार्थी अंकिता उपाध्याय का मानना है कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नियुक्ति पत्र मिला जो बेहद ही खुशियों से भरा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,508