Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में चुनाव की घोषणा कल!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में चुनाव की घोषणा कल!
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में सबकी नजर चुनाव आयोग की ओर लगी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर यानी मंगलवार को विधानसभा चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कर सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण झारखंड और महाराष्ट्र का चुनाव एक साथ होना बताया जा रहा है। 

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल दिसबंर में समाप्त हो रहा है, जिस कारण अक्टूबर में चुनाव की घोषणा आवश्यक है। वहीं जनवरी में झारखंड विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। हरियाणा में जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी झारखंड और महाराष्ट्र में हरियाणा जीत के सकारात्मक असर को लेकर चुनाव में जाना चाह रही है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी उभरे उत्साह को वोट में बदलने का पूरा प्रयास करेगी। महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने की संभावना बतायी जा रही है। अभी तक भाजपा और राजग सहित सत्तारुढ़ इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आचार संहिता लागू हो जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,134