टीम एबीएन, रांची। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति काँके रोड में आज महिला भक्तों ने सिंदूर खेला कर माता को विदा किया। सिंदूर एक दूसरे की मांग में भरकर सुहागन अपनी सौभाग्य की रक्षा और घर परिवार के स्वस्थ रखने की कामना माँ दुर्गा से माँगती हैं।
इस तरह से माता की विदाई आज हो रही है। माता की आंखें भक्तों के उमंग से भरा है। पुनः अगले वर्ष आने की विनम्र निवेदन कर माता को विदाई दी गयी। आज प्रांगण में दुर्गोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न होगा।