- रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया
- उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का जायजा लिया
- प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश
टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आज दिनांक-10 अक्टूबर 2024 को रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने रांची शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री द्वारा रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया।
साथ ही उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश दिया। साथ ही पंडालों में सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिये गये हैं।
उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा अर्चना करते हुए रांची जिला वासियों के सुख की भी कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शहर रांची, श्री राजकुमार मेहता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि- व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।