Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : रतन टाटा के निधन के बाद दुर्गा पूजा में कई कार्यक्रम रद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : रतन टाटा के निधन के बाद दुर्गा पूजा में कई कार्यक्रम रद
विज्ञापन
  • जमशेदपुर में दुर्गा पूजा समितियों ने रतन टाटा के सम्मान में नहीं बजाया संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम किये रद्द

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। दिग्गज उद्योगपति रतन नवल टाटा के सम्मान में बीते बृहस्पतिवार को यहां 300 से अधिक दुर्गा पूजा समितियों ने संगीत नहीं बजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये। जमशेदपुर शहर की केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कुछ आयोजकों ने पंडालों के पास टाटा की तस्वीर भी लगायी है।

केंद्रीय पूजा समिति के महासचिव आशुतोष कुमार सिंह ने बताया, हमने सभी सामुदायिक पूजा समितियों से अपील की है कि वे इस त्योहार को सादगी से मनाएं और रतन टाटा के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ढाक जैसे अनिवार्य वाद्य यंत्रों को छोड़कर किसी तरह का संगीत न बजाएं। सिंह ने कहा केंद्रीय समिति से जुड़ी कुल 332 सामुदायिक पूजा समितियों ने इस आह्वान पर सर्वसम्मति से सहमति जताई और ढाक (एक तरह का वाद्य यंत्र) को छोड़कर अन्य संगीत बजाना बंद कर दिया।

महासचिव ने बताया कि उनमें से कुछ ने बृहस्पतिवार को आयोजन किये जाने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए। सिंह ने कहा कि टाटा ने शहर के विकास के साथ-साथ इसके उद्योगों, व्यापार और व्यवसायों में भी बहुत बड़ा योगदान दिया। इस बीच, जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने भी चार दिन के अंतराल के बाद खिलाड़ियों के अभ्यास शुरू करने से पहले टाटा को श्रद्धांजलि दी। क्लब ने एक बयान में कहा कि टीम ने टाटा की याद में कुछ क्षणों का मौन रखा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,157