टीम एबीएन, चौपारण/ इटखोरी। चौपारण-इटखोरी के कई गणमान्य प्रखंड के प्रमुख पूजा पंडाल पहुंचकर माता का दर्शन किया और क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
जिसमें भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी के पूर्व प्राचार्य विनय कुमार सिंह, शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा बिशनपुर के पूर्व प्रधानाध्यापक भास्कर प्रसाद सिंह, ज्ञान सरोवर विद्यालय इटखोरी के संस्थापक बीरबल पांडेय, समाजसेवी सुनील कुमार सिंह, शिक्षक सह समाजसेवी विशेश्वर यादव शामिल थे।
बताते चलें कि ये सभी चौपारण स्थित ब्लॉक मोड में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल, ग्राम यवनपुर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल, राजा गढ़ स्थित गढ़काली में आयोजित संध्या आरती में शामिल हुए।