Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त
विज्ञापन

देश के आर्थिक जगत का एक युग हुआ समाप्त

टीम एबीएन रांची। देश के जाने-माने सुप्रसिद्ध उद्योगपति, समाजसेवी, भारत के अनमोल रत्न रतन नवल टाटा के आकस्मिक निधन पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा एवं मारवाड़ी सहायक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरल, मिलनसार, मृदुभाषी, समाजसेवी रतन टाटा एक असाधारण व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने अपनी अतुलनीय संकल्प एवं क्षमता से टाटा समूह को आसमान पर बिठाया और भारत के आर्थिक ढांचे को भी ठोस आकार दिया।  उनकी शालीनता, स्पष्टवादिता, सरलता और समाज के प्रति समर्पण पूरा राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। देश ने रतन टाटा के रूप में एक अनमोल रत्न को खो दिया तथा देश के आर्थिक जगत का एक युग का समाप्त हो गया। उनके निधन से पूरे राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। 

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, सचिव रमण वोडा, सुरेश चंद्र अग्रवाल, सज्जन पाड़िया, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, नंदकिशोर पाटोदिया, अशोक नारसरिया, कौशल राजगढ़िया, कमल कुमार केडिया, कमलेश संचेती, अजय डीडवानिया, विजय खोवाल, प्रमोद सारस्वत, किशन पोद्दार, नरेश बंका, कमल खेतावत, सुनील पोद्दार, कमल जैन, प्रमोद बगड़िया, राजकुमार मित्तल, रतन मोर, निर्मल बुधिया, किशन साबू, अनिल कुमार अग्रवाल, मनोज बजाज, जितेश अग्रवाल, बबलू हारित, मुकेश काबरा, अमर अग्रवाल, सौरभ बजाज,मनीष लोधा, अमित चौधरी, अंजय सरावगी, सुनील केडिया,सरवन अग्रवाल, अजय खेतान, राजेश कौशिक, किशन अग्रवाल, दीपेश निराला, आशीष अग्रवाल, विशाल पाड़िया, विकास अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, मनोज रूईया, बिनोद कुमार टिबडेवाल, सुरेश पोद्दार, शिवभावसिका मनीष टांटिया, ललित पोद्दार, संजय सर्राफ आदि शामिल है। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,731