Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो को मिला रांची कोर्ट से मिली बड़ी राहत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आंदोलनकारी देवेंद्रनाथ महतो को मिला रांची कोर्ट से मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सदैव हक अधिकार का आवाज को बुलंद करने वाले सक्रीय आंदोलनकारी JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले पर 19/07/2024 को लालपुर थाना में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 185/24 पर आज 9/10/2024 को रांची जिला कोर्ट से जमानत मिली।

इस कांड पर पांच गैर जमानती समेत कुल 14 गंभीर धारा लगाया गया था। अधिकारी पदाधिकारी को हाफ मर्डर, पुलिस को जानलेवा हमला, पुलिस से हथियार लूटना जैसे गंभीर आरोप लगाया गया था, उक्त जानकारी वरीय अधिवक्ता  षष्टी रंजन महतो ने दिया। 

साथ ही उन्होंने बताया कि आज जमानत मिलने वाला आंदोलन राज्यभर में सुर्खियों में था, झारखंड के इतिहास में पहली बार  देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आंदोलन मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार तक पहुंचा, पुलिसिया लाठीचार्ज से देवेंद्र नाथ महतो आंदोलन स्थल में ही बेहोश हो गया था।

कड़ी सुरक्षा निगरानी में राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स में सात दिन भर्ती थे फिर बेहतर ईलाज के दिल्ली में ईलाज कराया गया, घटना का निंदा आक्रोशित जेएलकेएम के कार्यकर्ता संपूर्ण झारखंड  के प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,308