टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 9 /10/24 को श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी कांके रोड पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक कांके समरी लाल, महाप्रबंधक सीएमपीडीआई ट्रस्टी जयंत नाथ शाहदेव, एके महापात्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। यह पूजा पंडाल आजादी के साल से अनवरत जारी है।
इस पूजा पंडाल की मुख्य विशेषता पारंपरिक पूजा और भोग वितरण रहा है। आज के उद्घाटन समारोह में सचिव नकुल तिर्की, रमेंद्र कुमार, राजेश रजक रमेश सिंह, विश्वनाथ सरकार, प्रदीप लकड़ा, विवेक गर्ग, विनय कुमार, राजीव वर्मा समेत हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।