Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जयकारे के बीच आदर्श दुर्गा पूजा समिति धुर्वा में बिराजीं मां दुर्गा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जयकारे के बीच आदर्श दुर्गा पूजा समिति धुर्वा में बिराजीं मां दुर्गा
विज्ञापन

अतिथियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया पंडाल का उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। आदर्श दुर्गा पूजा समिति टंकी साइड धुर्वा के पंडाल का उद्घाटन विधि विधान के साथ समिति के पुरोहित एवं समिति के आयोजक मंडली ने कराया। पंडाल का उद्घाटन टेंडर हार्ट स्कूल के चेयरमैन सुनील तिवारी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम का संचालन समिति के विजय बहादुर सिंह व गुंजन कुमार ने किया। इस दौरान पार्षद रहे क्षेत्र के कृष्ण मोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इससे पूर्व आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्यों ने चुनरी ओढ़ाकर किया। 

पंडाल उद्घाटन के साथ ही मां का पट सभी लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। और माता रानी के जयकारे, हर हर महादेव के नारे के साथ परिसर गूंज उठा। मौके पर समिति के सदस्यगण एवं क्षेत्र के लोग काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 54,863