Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

फर्जीवाड़ा से निकासी, कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
फर्जीवाड़ा से निकासी, कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
  • झारखंड ऊर्जा निगम ने FD के लिए सेंट्रल बैंक को दिये थे 40.5 करोड़

टीम एबीएन, रांची। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू स्थित शाखा में संचालित झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से फर्जीवाड़ा के जरिये 40 करोड़ 50 लाख 500 रुपये निकाल लिये गये हैं। यह रकम फिक्स डिपॉजिट में निवेश के लिए उक्त बैंक की शाखा को हस्तांतरित की गयी थी। इस मामले में निगम के महाप्रबंधक अमर नायक ने धुर्वा थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू शाखा के प्रबंधक, निगम के जीएम फाइनेंस जयंत प्रसाद, डीजीएम फाइनेंस रंजीत कुमार सिंह और वरीय प्रबंधक श्रीकांत को नामजद किया गया है। दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा गया है कि छह अक्तूबर 2024 को टूरिज्म डिपार्टमेंट से हुई धोखाधड़ी की शिकायत की सूचना ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को प्राप्त हुई थी। इस आधार पर सेंट्रल बैंक में किये गये फिक्सड डिपॉजिट की जांच की गयी।

पता चला कि निगम की ओर से आठ-नौ अगस्त 2024 को फिक्सड डिपॉजिट में निवेश के लिए 40 करोड़ 50 लाख 500 रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हिनू शाखा में आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर करने का निर्देश निगम के बैंक ऑफ इंडिया, जेएसइबी एक्सटेंशन काउंटर, धुर्वा को दिया गया था। उक्त राशि के हस्तांतरण के लिए निगम की ओर से बाकायदा पत्र जारी किया गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 63,702