Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का कोटा दोगुना करेगी हेमन्त सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का कोटा दोगुना करेगी हेमन्त सरकार
विज्ञापन
  • झारखंड मंत्रिमंडल ने पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना का कोटा दोगुना करने की दी मंजूरी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र छात्रों का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी। 

कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के 20 छात्र, अनुसूचित जाति के 10 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14 छात्र तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छह छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे।

मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी, जिसमें राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना भी शामिल है। इसके लिए 35.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई में 136.95 करोड़ रुपये के निवेश से झारखंड भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी।

इसके अलावा 2024-25 में राज्य के 13 मध्य विद्यालय को माध्यमिक उच्च विधायक में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गयी है। चतरा में 10.93 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सदर अस्पताल में एमआरआई मशीन की खरीद के लिए 1 अरब की स्वीकृति दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 55,216