टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 9 अक्टूबर को श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी काँके रोड का पूजा पंडाल का उद्घाटन राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और सी एम डी के गरिमामय उपस्थित में संध्या 6 बजे आम भक्तों को समर्पित करेंगे। इस बार दुर्गा पूजा कमिटी काल्पनिक महल का पंडाल का निमार्ण कर रही हैं जिसको सोंनी टेण्ट के द्वारा किया जा रहा है।
यह पूजा पंडाल आज़ादी के साल से ही लगातार करते आ रही हैं। इसकी मुख्य विशेषता परम्परागत पूजा और भोग वितरण रहा है महा अष्टमी को आसपास के हज़ारों की संख्या में भक्तों के द्वारा थाली भगवान को समर्पित किया जाता रहा है इसके लिए पूजा प्रभारी श्री सुब्रत पाठक जी अपनी टीम के साथ लगातार सेवा देने के लिए विशेष रूप से तैयारी कर रहे हैं।
कमिटी के सचिव श्री नकुल तिर्की ने बताया की लगातार चार दिनों तक पूरा प्रांगण भक्ति मय वातावरण में माँ दुर्गा की आराधना करेंगे इसमें भजन संध्या डांडिया और आरती नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जा रहा है।