रेलवे ट्रैक पर रखा गया पत्थर, टला बड़ा हादसा
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर शनिवार रात में थर्ड लाइन के ज्वाइंट प्वाइंट संख्या 101ए व 101बी पर बड़ा पत्थर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश रची गयी, लेकिन पेट्रोलिंग कर रहे रेलकर्मियों ने समय रहते पत्थर को देख लिया।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि उस समय अप लाइन पर शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस के आने का समय था। इसके बाद आनन-फानन में थर्ड लाइन समेत अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। इससे बड़ी घटना टल गयी। सूत्रों ने बताया कि पत्थर हटाने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। इससे पहले भी इस रेलखंड पर पत्थर रखने की घटना हो चुकी है।