Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिनू से बिरसा चौक तक रेंगती रही गाड़ियां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हिनू से बिरसा चौक तक रेंगती रही गाड़ियां
विज्ञापन

हिनू से बिरसा चौक तक घंटों रहा जाम

टीम एबीएन, रांची। हिनू से बिरसा चौक तक रविवार की शाम घंटों सड़क जाम रही। लोगों को हिनू से बिरसा चौक तक पहुंचने में 40 से 45 मिनट लगे। इस दौरान वाहन चालक काफी परेशान दिखे। कई लोग बिरसा चौक से एयरपोर्ट की ओर रहे थे, जिनकी फ्लाइट जाम में फंसने के कारण छूटने से बची। कई लोग फ्लाइट छूटने से आधा घंटा पहले पहुंचे, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई।

साथ ही कुछ लोंगों की ट्रेन भी छूट गयी। उन्होंने अगले स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी। इधर हिनू से बिरसा चौक तक जाम होने से डोरंडा रोड भी प्रभावित हो गया। हिनू से बिरसा चौक के बीच भीड़ को संभालने के लिए मात्र दो ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे, जो नाकाफी साबित हो रहे थे। 

बाद में स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला, तो जाम कुछ हद तक कम हुआ। कई लोग मुड़ कर मेकन से डिबडीह होते हुए एचइसी की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन डिबडीह के नीचे वाला एप्रोच रोड भी जाम हो गया। बताया जाता है कि पुरानी विधानसभा के बगल में अयोध्या के राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया है, जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग एचइसी की ओर जा रहे हैं। इस कारण उस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। 

इधर, ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि पूजा के दौरान जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सात से 13 अक्तूबर तक ट्रैफिक पुलिस दो शिफ्ट में काम करेगी। पहला शिफ्ट सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक तथा दूसरा शिफ्ट शाम चार बजे से सुबह छह बजे तक होगा। हर चौक पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास 1150 महिला और पुरुष पुलिसकर्मी हैं। इसलिए पूजा के दौरान इस बार किसी को परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,622