उम्मीदवारों की सूची जारी होने में लगेंगे सात दिन, सोमवार को दिल्ली में होगी बैठक
टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश विधानसभा चुनाव समिति की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक थी। इस दौरान हुई चर्चा की जानकारी असम के मुख्यमंत्री और विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा ने दी। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 81 कैंडिडेट का पैनल तैयार कर लिया गया है।
सोमवार को दिल्ली में झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक होगी। उसके बाद पार्टी की संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाएगी, उसके बाद ही लिस्ट जारी होगी। हिमंता ने कहा कि इस प्रक्रिया को पूरा करने में सात दिन का समय लग सकता है।
वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बेहद महत्वपूर्ण रही। जिसमें चुनाव अभियान को प्रभावी बनाने, चुनाव प्रबंधन को सफलता पूर्वक चलाने के साथ प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई। जन भावनाओं के अनुरूप भाजपा नेतृत्व में मजबूत एनडीए सरकार बनाने केलिए संकल्पित है।
अमर बाउरी ने कहा कि चुनाव को कैसे जीते हैं, इस महत्वपूर्ण विषय पर भी आज की बैठक में चर्चा हुई। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य की अस्मिता को बचाने का चुनाव, माटी बेटी और रोटी की सुरक्षा, युवाओं और महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए होने वाला चुनाव है।
अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचारी सरकार से राज्य की जनता को मुक्ति दिलाने का चुनाव है। चुनाव को लेकर आगे की सारी योजना तैयार कर ली है। चुनाव मेंउतारने के लिए योद्धा तैयार हैं और आलाकमान का आदेश मिलते हैं सभी चुनाव मैदान में उतर जाएंगे।